Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में सीएलसी चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में सीएलसी चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू
शिक्षा
27-Jul-26
31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश

छिन्दवाडा

मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रवेश सारणी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिये कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) चरण प्रारंभ किया गया है।

महाविद्यालय प्राचार्य ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसारMP Online e-Pravesh Portal पर ऑनलाइन पंजीयन कर महाविद्यालय में प्रवेश के लिये आवेदन करने तथा निर्धारित तिथि तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। प्रवेश के लिये अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची (स्नातक प्रवेश हेतु), स्नातक की अंकसूची (स्नातकोत्तर प्रवेश हेतु), स्थानांतरण प्रमाण-पत्र एवं चरित्र प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी, मूल निवासी, जाति, आय एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटो, विभाग द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक दस्तावेज़ शामिल है। 

महाविद्यालय प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश केवल रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया मेरिट, आरक्षण नियमों तथा उच्च शिक्षा विभाग के प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय के सूचना-पटल, प्रवेश समिति अथवा विभागीय ई-प्रवेश पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं।
Share News On