तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बनाई कार्ययोजना

तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बनाई कार्ययोजना
छिंदवाड़ा
07-Aug-25
भाजपा राम मंदिर नगर मंडल तीन की बैठक सम्पन्न

छिंदवाड़ा

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा राम मंदिर नगर मंडल तीन की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने बताया कि राष्ट्रीय, प्रदेश और जिले से प्राप्त निर्देशानुसार स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मंडल क्षेत्र में तिरंगा यात्राएं निकाली जायेगी। जिसके तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इस हेतु कार्यकर्ताओं से आव्हान किया गया है कि मंडल क्षेत्र में आने वाले महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल फव्वारा चौक, जय स्तंभ स्थल छोटी बाजार, लोकतंत्र सेनानी प्रतूलचंद द्विवेदी प्रतिमा स्थल पावर हाउस, नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा स्थल छोटा तालाब और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल स्टेशन रोड के आसपास चलाये जाने वाले स्वच्छता अभियान में सहयोग दे।


बैठक का संचालन करते हुए पंकज पाटनी ने निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त मतदाता सूची में किए जाने वाले संशोधन की जानकारी दी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेंद्र अल्डक ने केंद्र, राज्य और नगर निगम के माध्यम से किये जाने वाले सभी जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली ने कहा कि हमारे सांसद बंटी विवेक साहू को हमने पहली बार जिता कर संसद भेजा है। उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्य सभी को दिख रहे है, बंटी भईया दिन रात जनता की सेवा और कार्यकर्ताओं से मिलते है। छिन्दवाड़ा से खंडवा तक की 411 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद अगले दिन सुबह से फिर जनता की सेवा में लग गए थे। वे दिल्ली में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अलग - अलग मंत्रियों से मिलकर छिंदवाड़ा पांढुर्णा के विकास के लिए प्रयासरत है। वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यक्रमों और योजनाओं के संबंध में मजबूती से काम करें। आभार प्रदर्शन मोरेश्वर हिवसे ने किया।

बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

भाजपा राम मंदिर नगर मंडल तीन की बैठक में पंकज पाटनी, गजेन्द्र बारस्कर, आलोक साहू, मोरेश्वर हिवसे, वामन साबले, विकास राय, मयूर पटेल, विश्वेंद्र बैंस, मंगेश कपाले, मनीष गुप्ता, मोहित बुनकर, वंदना विश्वकर्मा, नीलम विश्वकर्मा, रुक्मणि खटोले, मनमोहन चांडक,जित्तू मालवी, चंद्रप्रकाश ठाकुर, ऋषभ ताम्रकार,यश गुप्ता, रोशन सिंगणापुरे ,अनिल सोनी, चेतन सोनी, कुणाल पाल, निखिल बारस्कर, राजू चौकसे, नरेंद्र बागड़ी, कुंज राठी, आशुतोष गुप्ता, राजेश चौरे, अक्षय दाढ़ें, निकुंज साहू, आकाश कहार, बृजेश बर्मन, सनी गढ़ेवाल, नाजिम खान, महेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On