दुर्घटनाओं ने खोली फर्जी मेंटेनेंस की पोल, बिजली तार टूटा, युवक की मौत
राजनीति
02-Jul-26
कांग्रेस जनसमस्या निवरण प्रकोष्ठ ने की परिजनों को मुआवजा देने की मांग
छिंदवाड़ा
मानसून पूर्व विद्युत उपकरणों के रखरखाव एवं सर्विस लाइनों का मेन्यूल के हिसाब से मेंटेनेंस वितरण कंपनी के द्वारा किया जाता है। इसके उपरांत भी हल्की बारिश व हवा धुंध में मेंटेनेंस के दावे की पोल खुल जाती है। अनेकों जगह घंटों अघोषित कटौती आम जनता के लिए सर दर्द बन जाती है। उपकरणों के सुरक्षा अभाव में दुर्घटनाएं हो रही, इस पर मप्र विद्युत मंडल के सुरक्षा एवं निरीक्षण कार्य पालन अभियंता को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए।
कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने जारी बयान में कहा कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से सर्विस लाईन के तार टूटने से लावाघोघरी के बेलखेड़ा खेत में काम कर रहे टैक्टर चालक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है बेलखेड़ा निवासी युवक टैक्टर चालक मनोज पिता मंगलू विगत दिवस खेतों में टैक्टर चला रहा था तभी सर्विस लाईन का तार टूट कर टैक्टर पर गिर गया जिसके चलते करंट की चपेट में आने से टैक्टर चालक मनोज की मृत्यु हो गई एवं उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया।
कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने म. प्र. विद्युत मंडल के सुरक्षा एवं निरीक्षण के कार्यपालन अभियंता से तत्काल मृतक एवं घायल के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान करें एवं इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक हेतु ठोस एवं कारगर कदम उठाये उक्त मांग करने वालों में प्रमुखतः कांग्रेस प्रकोष्ठ प्रभारी पप्पू यादव, राहुल दुबे, धीरज घोंगे, नारु सोनी, उज्जवल भोपे, शिवराज चौरे, कमल यादव, अमित प्रजापति, कमल करमेले, डीएल वाडिवा, राजेन्द्र नाथ, अरुण वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास सहित अन्य शामिल है।