होम्यिोपैथी डॉक्टर्स ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांचा और किया उपचार
छिंदवाड़ा
02-Jul-26
छिंदवाड़ा
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई) छिंदवाड़ा यूनिट द्वारा डॉ. सैमुअल हैनिमैन की पुण्यतिथि एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर गौधुली वृद्धाश्रम में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं सभी उपस्थित चिकित्सकों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
एचएमएआई की अध्यक्ष डॉ. कोमल जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक होम्योपैथिक औषधियाँ वितरित की गईं। साथ ही वृद्धाश्रम के लिए आवश्यक उपयोगी सामग्री, खाद्य सामग्री तथा मनोरंजन हेतु दो कैरम बोर्ड भी भेंट किए गए।
इस अवसर पर डॉ. कोमल जायसवाल ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना से किए गए ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अरविंद पासिने, डॉ. कोमल जायसवाल, डॉ. आशुतोष दीवान, डॉ. शैलेंद्र खंडेकर, डॉ. शुभम वर्मा, राधेकिशन राय, डॉ. निलेश वर्मा, डॉ. सुजीत रघुवंशी, डॉ. शिव पवार, डॉ. दीपक पवार, डॉ. हरजानी, डॉ. ईश्वर चंद्रवंशी, डॉ. प्रज्ञा वर्मा, डॉ. काव्या डोडानी, डॉ. मेघा वास्त्री ,पवन होम्यो हॉल के संचालक रितेश राय, डॉ. शारदा, डॉ. सोनल नेमा, डॉ. जे. एस. राय, डॉ. साक्षी, डॉ. परिनिता, डॉ. आशीष महोरे, डॉ. भारती गड़वाल, डॉ. अखिलेश धारे, डॉ. विजेता विश्वकर्मा एवं डॉ. राष्ट्रीय सूर्यवंशी सहित सभी सहयोगकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगकर्ताओं, चिकित्सकों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवा एवं समाजहित के कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।