Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद के नेतृत्व में अखंड भारत दिवस पर निकलेगी विशाल मशाल यात्रा

सांसद के नेतृत्व में अखंड भारत दिवस पर निकलेगी विशाल मशाल यात्रा
राजनीति
12-Aug-26
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट निकालेगा विशाल मशाल यात्रा 

छिन्दवाड़ा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट विशाल मशाल यात्रा निकालेगा। इस संबंध में आज भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा नगर के सभी धार्मिक सामाजिक सेवाभावी संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक सांसद बंटी विवेक साहू के कार्यालय में आयोजित की गई। 

यह मशाल यात्रा 14 अगस्त को सायं 6.00 बजे मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पास शहीद अमित ठेंगे प्रतिमा से प्रारंभ होकर एकता पार्क के पास शहीद स्मारक पर जायेगी। बैठक में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने संबोधित कर कहा कि विगत 11 वर्षों से भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के यह मशाल यात्रा निकाल रहा है। इसके पूर्व हमारे सांसद जी जब इसके अध्यक्ष थे तब से यह मशाल यात्रा लगातार निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि मशाल यात्रा भव्य रूप से निकलेगी, आप सभी से निवेदन है ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी संस्था के सदस्यों को लेकर इसमें सम्मिलित हो। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी संस्थाओं के प्रमुखों ने भी बैठक को संबोधित कर अपनी सहमति प्रदान की।बैठक का संचालन युवा भारत जिलाध्यक्ष नरेन्द्र माहोरे नारंगी ने किया गया।किसान पंचायत के अध्यक्ष सत्येन्द्र सूर्यवंशी तथा पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष शाशि तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
Share News On