Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य बनने पर भाजपा जिलध्यक्ष से की मुलाकात

सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य बनने पर भाजपा जिलध्यक्ष से की मुलाकात
राजनीति
12-Aug-26
छिंदवाड़ा

भाजपा प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ में सदस्य नियुक्त होने के उपरांत संतोष पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से मुलाकात कर अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने फूलमाला पहनाकर प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त सदस्य संतोष पटेल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शेषराव यादव ने संतोष पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ उसका निर्वहन करते हुए सहकारिता के क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री पटेल के नेतृत्व में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ नए आयामों को स्थापित करेगा।

उल्लेखनीय है कि संतोष पटेल पूर्व में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का दायित्व भी निभा चुके हैं। छात्र जीवन से ही वे संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा कॉलेज अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होकर नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं।

संतोष पटेल ने प्रदेश संगठन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा सहकारिता क्षेत्र में संगठन की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पटेल, धर्मेन्द्र मिगलानी, जुगल यादव, विजय नामदेव, कमलेश ठाकरे, अनीश पटेल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On