रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर निकली भव्य रैली
छिंदवाड़ा
16-Aug-26
छिंदवाड़ा

अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर रविवार को लोधी समाज, ओबीसी महासभा, जय भीम सेना, गोंडवाना युवा नेतृत्व सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिला मुख्यालय से चौरई तक विशाल वाहन रैली निकाली। सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ निकली रैली घाट परासिया, सिहोरा, ईसरा, उमरिया, मरकाहांडी और नवेगांव होते हुए चौरई पहुंची।
चौरई में नगर भ्रमण के बाद रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रानी अवंती बाई लोधी के अदम्य साहस और बलिदान ने देश की आजादी की लड़ाई को नई प्रेरणा दी। उनके संघर्ष से आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विपिन वर्मा, महेंद्र सिंह लोधी, झमक लाल सरेयाम, शिवम पहाड़े, लखन कुमार वर्मा, जीपी वर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।