950 मरीजों की जांच, 147 मरीजों के होंगे ऑपरेशन
छिंदवाड़ा
20-Feb-26
जिला अस्पताल में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का निःशुल्क नेत्र शिविर हुआ संपन्न
छिंदवाड़ा
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर जिला अस्पताल के प्रांगण में आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. कृष्ण हरजानी ने बताया कि लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया था। जिसमें 950 मरीजों ने अपना पंजीयन कराकर आंखों की जांच कराई। इसमें 147 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शुक्रवार को 46 मरीजों को सर्जरी के लिए भर्ती किया गया है। शिविर में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए रामखिचड़ी की व्यवस्था की गई थी।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने शिविर का शुभारंभ किया और चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रयास की तारीफ करते हुए कहा कि कार्यकर्ता का इस प्रकार का प्रयास ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को धरातल पर उतारता है। शिविर को भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे और जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने भी संबोधित किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र अल्डक ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के इस शिविर के लिए सांसद बंटी विवेक साहू की स्वास्थ्य को लेकर सक्रियता के लिए आभार व्यक्त किया और सफल आयोजन के लिए डॉ. हरजानी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ को बधाई दी।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र राणा, संजय पटेल, भरत घई, विजेंद्र चौहान, जया विश्वकर्मा, माया बंदेवार उपस्थित रही। शिविर में मेडिकल कॉलेज से डॉ. भारती बादलानी एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। इसके अलावा शिविर में चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ. के एस बजाज, डॉ. हितेश मिश्रा, डॉ. मयंक साहू, डॉ. राजेश राय, डॉ. दशरथ साहू, डॉ. भोला यादव, डॉ. ए के राव, डॉ. मुकेश सोनी, डॉ. रमेश यादव, डॉ. अनिल रघुवंशी ने भी अपनी सवाएं दी।