चिखलीखुर्द गांव में 80-90 एकड़ गेंहू की फसल जलकर हुई राख
कृषि जगत
27-Mar-26
ग्रामीणों ने की सर्वे कर मुआवजे की मांग
छिंदवाड़ा
चौरई विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चिकलीखुर्द के किसानों की पूरे गांव की लगभग 80 एकड़ जमीन पर लगी खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई । घटना आज दोपहर लगभग 1.30 बजे की है किसानों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया किंतु सफल नहीं हो सके।

किसानों ने जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह को अवगत कराया तब जाकर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और राजस्व अमला तहसील चांद का 2.30 बजे करीब पहुंच तब तक किसानों की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग बुझाने के लिए कोई दमकल मौके पर नहीं पहुंचा। शीघ्र ही प्रशासन किसानों को उचित सर्वे करा कर तत्काल मुआवजा प्रदान करें । चिखली गाँव के किसानो में बलवान वर्मा, सूरज वर्मा, विनोद वर्मा, इंद्रकुमार वर्मा, राजेंद्र वर्मा, धनराज वर्मा, संतोष वर्मा, जागलाल वर्मा सहित अन्य कृषक की गेहूं की फसल नष्ट हो गई है।
अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश मंत्री एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने कहा कि किसान अपने खेत की नरवाई में आग लगाता तो अभी तक प्रशासन पहुंच जाता। उन्होनें बताया कि चिखलीखुर्द ग्राम की तहसील चांद है और सभी कृषक लोधी समाज के हैं। 70-80 एकड़ में फसल लगी थी। जली फसलों का जांच व सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए, इस हेतु उन्होनें जिला कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा की गई है ।