कुहिया में प्यासे कंठ को पानी पिलाने युवाओ ने संभाला मोर्चा
छिंदवाड़ा
27-Mar-26
ग्रामीणों को गर्मी में शीतल जल से राहत दिला रही नवांकुर संस्था
छिंदवाड़ा
जल संरक्षण और संवर्धन की अलख अब गांवों में भी जाग्रत हो रही है। जन अभियान परिषद की विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से गांवों में बोरी बंधान, जल संरक्षण और जल का सदुपयोग जैसे अभियान चलाकर ग्रामीणों को जाग्रत किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम विकास प्रस्फृटन समिति कुहिया में प्याऊ का शुभारंभ किया गया ताकि भीषण गर्मी में राहगीर पथिकों को शीतल जल उपलब्ध हो सके।

प्याऊ का शुभारंभ रामनवमी के पावन अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनोद तिवारी के हस्ते जल कलश एवं वृक्ष पूजन कर किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद तिवारी ने कहा की जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम मे प्याऊ का शुभारंभ ग्राम में किया गया। परामर्शदाता आशीष साहू ने बताया की 19 मार्च से 30 जून तक चलने वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर सेक्टर के सभी ग्रामों में जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम को सफल बनाने में नवांकुर संस्था प्रमुख डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा, प्रस्फुटन समिति, चितेश, शिवांगी वानखेडे, दीप्ति सोनारे, शीतल श्रीवास ,राहुल राजावत, राजाराम धुर्वे, दीपक कराडे, तनुश्री, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुहिया के अध्यक्ष गजेंद्र विश्वकर्मा, सचिव आदित्य मालवीय, रोशनी विश्वकर्मा, ललिता यादव, सीमा विश्वकर्मा, मुन्नू कुशवाह, लाला कुशवाह, लखन विश्वकर्मा, अनूपा डेहरिया, लता विश्वकर्मा, सीताराम कुशवाहा आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।