Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कन्या कौशल शिविर में 736 छात्राओं ने दिया व्यक्तित्व निर्माण का संदेश

कन्या कौशल शिविर में 736 छात्राओं ने दिया व्यक्तित्व निर्माण का संदेश
छिंदवाड़ा
24-Aug-26
छिंदवाड़ा

बालिकाओं में आत्म-सुरक्षा, आत्म-निर्माण, संस्कार और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से नरसिंहपुर रोड स्थित छोटी एमएलबी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 736 कन्याओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील बघेल ने की। विद्यालय की प्राचार्य मिश्रा दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यह शिविर छिंदवाड़ा से पधारे अखिल विश्व परिवार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शिविर में डॉ. हेमंत महोरे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार और आत्म-अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य प्रशिक्षिका पूनम महोरे ने छात्राओं को कौशल संवर्धन, मन को पढ़ाई में केंद्रित करने, प्रगतिशील सोच विकसित करने और सभ्य परंपराओं के प्रति दायित्व बोध पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि किन विधाओं और आदतों को अपनाकर छात्राएं अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकती हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्म-निर्भर और सशक्त बनने का संकल्प लिया।
Share News On