Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने की विभिन्न पदों पर नियुक्तियां

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने की विभिन्न पदों पर नियुक्तियां
राजनीति
24-Aug-26
छिन्दवाड़ा

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नवनियुक्तियां की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपते हुए कांग्रेस की रीति-नीति अनुसार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने व पार्टी गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे की सहमति उपरांत जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हाजी अहबाब उद्दीन के द्वारा 04 जिला उपाध्यक्ष, 02 जिला महामंत्री, 13 ब्लॉक अध्यक्ष व 01 जिला सचिव मनोनीत किए हैं।

जिला उपाध्यक्ष पद पर आमिर अबरार खान, अमजद खान, फरहान खान व संदीप जैन को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है तो वहीं जिला महामंत्री खिजर नियाजी व फरहान अली को जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। कासिफ खान को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक अध्यक्षों में छिन्दवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष फैजान खान (फैजी), परासिया तौसिफ सिद्दीकी, उमरेइ असद खान, दमुआ सुल्तान खान, तामिया फिरोज खान, अमरवाड़ा नगर आदिल मंसूरी, सिंगोड़ी हाजी शमीम रजा, चांद अबुल फजल फैजी, बिछुआ सलीम कुरैशी, हर्रई मो. अब्दुल मंसूरी, बटकाखपापा अरमान खान, धनोरा शाहिद खान व मोहखेड़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अनवार खान मनोनीत किए गए हैं। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के कमलनाथ जी एवं  नकुलनाथ जी सहित कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार माना है।
Share News On