स्वास्थ्य शिविर में 585 मरीजों का उपचार, 09 गंभीर मरीजों को किया रेफर
स्वास्थ्य
18-Sep-26
सांसद ने 65 लाख की लागत से बने उपस्वास्थ्य केन्द्र का किया लोकार्पण
शनिवार को कुण्डा के पाल्हरी ग्राम पंचायत भवन में लगेगा तीसरा शिविर

छिन्दवाड़ा
नरेंद्र मोदी नेे प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश के गरीब कल्याण व जन कल्याण के नए आयाम स्थापित किए है, और आज उन्हीं की योजनाओं से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक महाशक्ति बनकर उभर कर आ रहा हैै। भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए संकल्पित है। उक्त आशय के उदगार उमरेठ मंडल के ग्राम सोनापिपरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में लगे दूसरे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किये। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने ग्राम सोनापिपरी में 65 लाख की लागत से बने उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं सीएचओ आवास का लोकार्पण भी किया। 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में आज 19 सितंबर को भाजपा कुण्डा मंडल के ग्राम पाल्हरी में स्थित ग्राम पंचायत भवन में तीसरा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, हमारे जिले के दूर दराज क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले और उनकी बड़ी बीमारियों का इलाज अच्छे अस्पताल में हो सके इस उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ हमारी सरकार छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के विकास को लेकर संकल्पित है। सांसद ने कहा कि प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार में भी स्वास्थ्य को लेकर अच्छे काम हो रहे हैं, छिंदवाड़ा के मेडिकल कॉलेज के लिए उन्होंने 100 करोड से अधिक रुपए प्रदान किए है और प्रदेश में सबसे अधिक 88 उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए है।
सांसद ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में शुक्रवार को उमरेठ मंडल के ग्राम सोनापिपरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में लगे दूसरे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध दवाईयों की जानकारी लेते हुए यहा प्रतिदिन आने वाले मरीजों के पंजीयन और उन्हे मिले वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी डॉक्टरों एवं नर्सिग स्टॉफ से ली। इस दौरान सांसद श्री साहू ने उप स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों एवं नर्सिग स्टॉफ को मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के निर्देश भी दिए है।
सांसद ने किया उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं सीएचओ आवास का लोकार्पण
सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम सोनापिपरी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान सोनापिपरी में 65 लाख की लागत से बने उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं सीएचओ आवास का लोकार्पण भी किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि अब सोनापिपरी सहित आस-पास के गांवों के लोगों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा उन्हें सोनापिपरी में ही निःशुल्क उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
शिविर में हुआ 585 मरीजों का उपचार
उमरेठ मंडल के ग्राम सोनापिपरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में लगे दूसरे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान 585 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 09 गंभीर मरीजों को तत्काल ही उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
सोनापिपरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में लगे दूसरे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, अलकेश लांबा, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक डॉ. कृष्ण हरजानी, प्रभुनारायण नेमा, मनोज यदुवंशी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पार्वती डेहरिया, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके, मण्डल अध्यक्ष उमरेठ रामप्रसाद कुमरे, परासिया मण्डल अध्यक्ष बल्लु नागी, शिवपुरी मण्डल अध्यक्ष देवी पाल, पटपड़ा मण्डल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र विश्कर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू पवार, नितिन मोहन डेहरिया, रूपेंद्र डेहरिया, मण्डल मंत्री सोनू डेहरिया, सतीश राय, मनोज काले, संदीप यादव, रूपेंद्र डेहरिया, बाबी रघुवंशी, प्रभाकर कराड़े, राजा रघुवंशी, मनेश यदुवंशी, श्रीपाल कुमरे, विनोद सोनी, गज्जू पवार, विकास अग्रवाल, जगदीश डेहरिया, सिद्धांत्र मुख़र्जी सहित भाजपा के कार्यकर्ता, ग्रामवासी, डॉक्टर, नर्सिग स्टॉफ मौजुद था।