Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रविवार को नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आएंगे

रविवार को नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आएंगे
राजनीति
18-Sep-26
छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आएंगे। आगमन उपरांत वे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों व संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नकुलनाथ का 20 सितम्बर रविवार को छिन्दवाड़ा आगमन होगा। आगमन उपरांत वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 21 एवं 22 सितम्बर को भी वे छिन्दवाड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे।
Share News On