Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती
छिंदवाड़ा
15-Feb-26
मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया, प्राइमरी और माध्यमिक शिक्षकों के पद शामिल

69 हजार शिक्षकों के पद खाली

भोपाल 

लोक शिक्षण संचालनालय (ईएसबी) की ओर से प्रदेश भर के स्कूलों से प्राप्त मांग के आधार पर यह भर्ती की जा रही है। इस साल मार्च से ही नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होगी, जबकि मई में ग्रीष्म अवकाश रहेगा। अवकाश समाप्त होने के बाद 15 जून से स्कूल खुलेंगे। इसके बाद जुलाई व अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। फिर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें, कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 69 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं।

 पात्रता के बाद चयन परीक्षा होगी

पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को चयन परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। चयन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर विभिन्न सरकारी स्कूलों में पद स्थापना की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि रिक्त पदों को शीघ्र भरने से स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी।
Share News On