Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महाशिवरात्रि के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने भक्तों को बांटा प्रसाद

महाशिवरात्रि के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने भक्तों को बांटा प्रसाद
छिंदवाड़ा
15-Feb-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने शिवालयों में माथा टेककर की जिलेवासियों के लिए मांगी सुख समृद्धि और  खुशहाली

सपत्नीक की रामेश्वरम तीर्थ में किया पूजन 

जिले के अनेक आयोजनों में हुए शामिल 

छिन्दवाड़ा

जिले भर में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व भगवान शिव की अराधना और उनकी महिमा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में स्थित शिवालयों में देर रात से लेकर प्रातः काल से ही भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा था। इसी बीच छिन्दवाड़ा शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में स्थित शिवालयों, मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने जहां मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की वही भगवान शिव से जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना करते हुए माथा टेका।  
            सांसद बंटी विवेक साहू ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों, मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर श्रद्धालुओं और आमजनों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की। सांसद श्री साहू ने सिहोरामाल में स्थित रामेश्वर धाम में 14 फरवरी की देर रात को परिवार सहित विधि विधान से पूजा अर्चना की। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सांसद श्री साहू ने अमरवाड़ा सुरम्य पहाड़ियों में स्थित गरमेटा वाले महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और यहा पर मोबाईल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित महाप्रसाद वितरण के कार्यक्रम में शामिल होकर महाप्रसाद का वितरण किया। वही पौनार निवाड़ी ग्राम में नारायण सेवा समिति मध्येश्वर महादेव धाम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनंत श्री विभूषित काशीधर्मपीठाधिश्वर जगतगूरू शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थजी महाराज के मुखारबिंद से चल रही शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया और कथा स्थल में बैठकर कथा श्रवण भी की। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने महाराज श्री का आर्शीवाद लेते हुए जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।  

सांसद ने पातालेश्वर और महाकाल में की पूजा अर्चना और किया विशाल फलाहारी भंडारे का वितरण

महाशिवरात्रि के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा शहर में पातालेश्वर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और मोक्षधाम में स्थित महाकाल मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने यहां पर आयोजित विशाल फलाहारी भंडारे में अपने हाथों से सैकड़ों श्रद्धालुओं को भंडारे का वितरण भी किया। पातालेश्वर धाम में सांसद के हाथों से प्रसाद पाकर श्रद्धालुओं में खुशी देखी गई। पातालेश्वर और मोक्षधाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए फलाहारी भंडारा प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने शिव शक्ति सेवा मंडल छिन्दवाड़ा की ओर से नगर शक्ति पीठ बड़ी माता मंदिर समिति को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह का चेक मंदिर निर्माण के लिए दिया।

          सांसद श्री साहू ने महात्मा गांधी वार्ड नं. 16 में शिवधाम मंदिर कुसमेली छिन्दवाड़ा में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा के कार्यक्रम में शामिल होकर महाराजश्री का आर्शीवाद लिया और कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल,रोहित पोफली, रिजवान कुरैशी, अलकेश लांबा, रवि मालवी, बिट्टू मंडराह, अन्नू आनंद चौरसिया, पप्पू ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

अमरवाड़ा के कार्यक्रमों में यह रहे उपस्थित

अमरवाड़ा के ग्राम गरमेटा और पौनार में आयोजित कार्यक्रमों में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी,जिला मंत्री दीपक नेमा , शैलेन्द्र पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन तिवारी ,नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा,महामंत्री आशु चंचल चाचड़ा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी , मुकेश यादव , रोहित फोफली, बसंत चौबे, रिजवान कुरैशी ,सुरेश साहू, बसंत साहू , अमित नेमा, पीयूष चौरसिया, सुदेश नागवंशी, अखिलेश साहू, प्रहलाद सूर्यवंशी, विशाल सूर्यवंशी, तनु सूर्यवंशी व भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।


Share News On