फाइनल में पहुँची पी एम एक्सीलेंस कॉलेज छिंदवाड़ा की कबड्डी टीम
छिंदवाड़ा
15-Feb-26
छिंदवाड़ा
बड़नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पी एम एक्सीलेंस कॉलेज छिंदवाड़ा की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
कॉलेज के क्रीड़ाधिकारी डॉ. सुशील कुमार पटवा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले में छिंदवाड़ा टीम ने देवास जिले की टीम को 37–9 के बड़े अंतर से पराजित किया। इससे पहले हुए मैच में टीम ने लकी वंडर इंदौर की कबड्डी टीम को 42–13 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी।
सेमीफाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छिंदवाड़ा टीम की जांबाज खिलाड़ी दुर्गा को उनके शानदार खेल के लिए ₹2100 (दो हजार एक सौ रुपये) का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
टीम के कोच सोनू एवं सभी खिलाड़ियों को कॉलेज के प्राचार्य सहित क्रीड़ाधिकारी डॉ. जी.एस.आर. नायडू, डॉ. अजय सिंह ठाकुर, डॉ. गेंदालाल विश्वकर्मा, मुकेश सोनी, शरद स्टीफन, जय साहू सहित अन्य प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कॉलेज परिवार ने उम्मीद जताई है कि फाइनल मुकाबले में भी टीम इसी जज्बे और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छिंदवाड़ा का नाम रोशन करेगी।