मेघासिवनी में लगा 49 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में
स्वास्थ्य
03-Nov-26
332 मरीजों का परीक्षण कर किया उपचार, 9 मरीज जिला अस्पताल रिफर

छिंदवाड़ा अपडेट
सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में मंगलवार को भाजपा सारना मंडल के अंतर्गत आने वाले मेघासिवनी में आयोजित 49वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि 100 शिविरों को सफल बनाने मे चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की भुमिका महत्वपूर्ण है।
इस दौरान ने सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया गया है, गरीबों तक शासन की योजना पहुंचने का काम किया है,उनके जन्मदिन से लेकर अटलजी की जयंती 25 दिसंबर तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जो गंभीर मरीज मिल रहे है उन्हें जिला चिकित्सालय और बड़े महानगरों के अस्पतालों की पहुंचाना पड़े उसकी व्यवस्था की जा रही है और उनका अच्छा इलाज किया जा रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नदेन्द्र मोदी ने भारत और दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना लाई हैं वह आयुष्मान भारत योजना है, जिसके तहत गरीबों को 5 लाख तक निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।
मेघासिवनी में आयोजित 49वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपचार करने के लिए 332 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिसमें सभी का उपचार कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई, 10 मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी, राजू नरोटे,ओम पटेल, शैलेन्द्र पटेल, प्रहलाद पटेल, विजय मसराम, डॉ. रमेश उसरेठे, नितेश पटेल, विकास उसरेठे, बबलू बंदेवार, अविनाश पटेल, विनोद चंद्रवंशी, अमित उसरेठे, देवेन्द्र विश्वकर्मा, मोतीलाल साहू, जयप्रकाश उसरेठे, राहुल साहू, शिशिर चौरिया,भरत साहू, रवि चंद्रवंशी, श्याम साहू, राजेन्द्र पटेल, रुपेश साहू,बालकराम साहू सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण एवं बडी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।