Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चौरई के केरिया झिरिया में लगा 48वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

चौरई के केरिया झिरिया में लगा 48वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
02-Nov-26
446 लोगों का परीक्षण वहीं 09 गंभीर मरीजों को किया जिला चिकित्सालय रेफर

छिंदवाड़ा अपडेट

लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू के सेवा संकल्पों के अनुरूप 100 दिन सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत सोमवार को चौरई के ग्राम केरिया झिरिया में 48वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभांरभ महापौर विक्रम अहके, पूर्व विधायक रमेश दुबे, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा सहित अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विक्रम अहके ने कहा कि सांसद विवेक बंटी साहू के सेवा संकल्प का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना, जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर निश्चित ही जनसेवा की भावना को सशक्त करते हैं। शिविर के दौरान कुल 446 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 254 महिलाओं व बालिकाआंे और 192 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 09 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक रमेश दुबे, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मदन राय ने किया। 

उल्लेखनीय है कि ग्राम केरिया झिरिया में आयोजित 48वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। इस शिविर में चौरई क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही, जिसने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, पूर्व विधायक रमेश दुबे, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र रघुवंशी, बंटी पटेल, जगेंद्र अल्डक, सरोज रघुवंशी, शरद जैन, सुखराम वर्मा, दिनेश वर्मा, दीपक वर्मा, कार्तिक वानखेड़े सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Share News On