Home News Helpline Classified Jobs About Contact

400 एनसीसी कैडेट्स को दी सेनाओं में करियर की जानकारी

400 एनसीसी कैडेट्स को दी सेनाओं में करियर की जानकारी
नौकरियां
19-Nov-26
अग्निवीर वर्कशॉप एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन 

छिन्दवाडा अपडेट

जिला रोजगार कार्यालय छिन्दवाड़ा के माध्यम से आज डेनियलसन डिग्री कॉलेज के इंडोर हॉल में अग्निवीर वर्कशॉप एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय इंदिरा गांधी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय पीएमश्री स्कूल छिंदवाड़ा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के लगभग 400 एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की।

भारतीय थलसेना, नौसेना एवं वायुसेना में संभावनाएं

कार्यक्रम में भोपाल से पधारे सूबेदार मेजर जोगिंदर सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को भारतीय थलसेना, नौसेना एवं वायुसेना में उपलब्ध करियर की संभावनाओं और रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में कैडेट्स को अग्निवीर योजना, सेना में भविष्य की संभावनाओं तथा रक्षा सेवाओं में उपलब्ध विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया।

युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए किया प्रेरित

सूबेदार मेजर जोगिंदर सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि 17 वर्ष 6 माह से 22 वर्ष की आयु के पात्र युवक-युवतियां भारतीय सशस्त्र सेनाओं में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रयास करें तथा राष्ट्र सेवा एवं देशभक्ति के गौरवशाली क्षेत्र से जुड़ें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में उपलब्ध रोजगार एवं करियर के अवसरों से परिचित कराना, उनमें राष्ट्र सेवा की भावना जागृत करना तथा भविष्य में रक्षा सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शित करना रहा। इस अवसर पर संबंधित संस्थाओं के कार्यालय प्रमुख भी उपस्थित थे।
Share News On