Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों का बढ़ा वेतन

 दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों का बढ़ा वेतन
छिंदवाड़ा
19-Nov-26
छिन्दवाडा अपडेट

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने े श्रमायुक्त इन्दौर द्वारा जारी अधिसूचना 30 सितंबर 2026 के परिप्रेक्ष्य में जिले में कार्यरत शासकीय दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों के लिये दैनिक वेतन की संशोधित दरें निर्धारित की गई हैं। ये दरें संपूर्ण छिंदवाडा जिले के लिये सात अनुसूचियों के अनुसार 01 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावशील रहेंगी।

कलेक्टर श्री नारायन ने बताया कि अनुसूची “अ” के अंतर्गत 67 अनुसूचित नियोजन में परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता सम्मिलित करते हुये 26 दिन के मान से दैनिक और मासिक वेतन की दरें निर्धारित की गई हैं। इसके अनुसार अकुशल श्रमिकों के लिये 484 रूपये प्रतिदिन और 12 हजार 575 रूपये मासिक, अर्ध्दकुशल श्रमिकों के लिये 522  रूपये प्रतिदिन और 13 हजार 571 रूपये मासिक, कुशल श्रमिकों के लिये 588 रूपये प्रतिदिन और 15 हजार 294 रूपये मासिक तथा उच्च कुशल श्रमिकों के लिये 651 रूपये प्रतिदिन और 16 हजार 919 रूपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। 

अनुसूची अ (खण्ड-अ) 03 नवीन अनुसूचित नियोजन (परिशिष्ट-स) में मासिक एवं दैनिक वेतन की दरें 01 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक, जिसमें परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता सम्मिलित करते हुये 26 दिन के मान से दैनिक और मासिक वेतन की दरें निर्धारित की गई हैं। इसके अनुसार अकुशल श्रमिकों के लिये 421 रूपये प्रतिदिन और 10 हजार 950 रूपये मासिक, अर्ध्दकुशल श्रमिकों के लिये 454 रूपये प्रतिदिन और 11 हजार 807 रूपये मासिक, कुशल श्रमिकों के लिये 507 रूपये  प्रतिदिन और 13 हजार 185 रूपये मासिक तथा उच्च कुशल श्रमिकों के लिये 557 रूपये प्रतिदिन और 14 हजार 485 रूपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर श्री नारायन ने बताया कि अंशकालिक श्रमिक चार घंटे पूर्ण किये जाने पर माना जायेगा। इसमें मासिक वेतन अथवा दैनिक वेतन का आधा वेतन भुगतान किया जायेगा । यदि कोई आहरण एवं संवितरण अधिकारी निर्धारित दरों से कम वेतन का भुगतान करता हो तो श्रमिक का शोषण माना जाकर न्यूनतम वेतन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही का पात्र होगा, साथ ही वह अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा।

उपरोक्त उल्लेखित दरें श्रमायुक्त म.प्र.शासन इन्दौर व्दारा स्वीकृत की गई हैं, उसी अनुसार यह आदेश प्रसारित किया गया है। यदि इसमें किसी मार्गदर्शन की आवश्यकता प्रतीत होती है, तो श्रमायुक्त म.प्र. इन्दौर से प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में श्रमायुक्त ही मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जहां विभाग द्वारा शासनादेश के पालन में पृथक से वेतन निर्धारण किया जाता हो एवं जो म.प्र.वर्कचार्ज कंटिजेंस के पेड एम्पलाई वेतन निर्धारण के अन्तर्गत नियमित वेतन में आते हैं, ऐसे कर्मचारियों के लिये यह दरें लागू नहीं होगी।
Share News On