Home News Helpline Classified Jobs About Contact

93 स्कूल भवनों में निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि

93 स्कूल भवनों में निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि
शिक्षा
24-Nov-26
सांसद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से दिलाई स्वीकृति    

छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू से छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में भ्रमण के दौरान ग्रामीणजनों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा लंबे समय से स्कूल भवनों की मांग हो रही थी। जिसे देखते हुए सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा मुुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात और पत्राचार के बाद छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में 93 स्कूल भवनों के लिए 33 करोड़ की सौगात दोनों जिले के निवासियों को दिलाई है। शहर सहित गांवोें में स्कूल भवन बन जाने से यहा अध्ययन करने वाले बच्चों को सुविधा मिल सकेगी। सांसद बंटी विवेक साहू की मांग पर लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने भी छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 93 स्कूल भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब जल्द ही दोनों जिलों में उक्त स्कूल भवनों का निर्माण हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि दोनों जिलों में जहा 33 करोड़ की राशि से 93 स्कूल भवनों का निर्माण हो सकेगा वहीं इन स्कूलों में भवनों के साथ ही केमरों, फर्नीचर एवं स्मार्ट बोर्ड के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फोकस गांवों के विकास की ओर अधिक है, फिर चाहे वे बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा हेतु स्कूलों का निर्माण हो या गावों में सड़कों का निर्माण हो उसकी ओर विशेष ध्यान दे रहे है। इसी का परिणाम है कि जहां पहले ग्रामीणों को सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता था वहीं अब गांवों की सूरत ही बदल गई है। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में अन्य स्कूलों के निर्माण के लिए भी स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे है।

इन 93 स्कूलों में होगा भवनों का निर्माण

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 93 स्कूल भवनों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें खजरी के लिए 24.89 लाख, मेघासिवनी के लिए 22.42 लाख, बादगांव के लिए 42.50 लाख, खुनाजीरकला के लिए 45.14 लाख, पौनार के लिए 38.80 लाख, लछुआ के लिए 38.80 लाख, सुक्लूढाना के लिए 40.21 लाख, चंदनगांव 28.76 लाख, उमरहर 38.80 लाख , कोटलबर्री 26.12 लाख, सोनाखार 38.80 लाख, बोहनाखेरी 45.14 लाख, सिहोरामड़का 22.42 लाख, नेर 38.80 लाख, बनगांव 28.76 लाख, सारना 45.14 लाख, जवाहर 28.76 लाख, परसगांव सर्रा 22.42 लाख, चौरई 40.21 लाख, जाम 43.73 लाख, तुर्कीखापा 38.80 लाख, शिकारपुर 38.80 लाख, बिसापुरकला 45.14, कामठी 22.42, सावंरी बाजार 28.59 लाख, पारधी 22.42 लाख, मोरडोंगरी 23.83 लाख, खैरीपैका 22.42 लाख, बड़चिचोली 38.80 लाख, मांगुरली 23.83 लाख, कामठीकलां 23.65 लाख, लेंढोरी 42.50 लाख, काराघाट कामठी 40.21 लाख, आदर्श परासिया 28.76 लाख, बड़कुही 38.80 लाख, खिरसाडोह 42.50 लाख, रिधोरा 38.80 लाख, चांदामेटा 38.80 लाख, मानकादेही खुर्द 38.80 लाख, कुंडालीकलां 45.14 लाख, कोहका 44.97 लाख, ईडीसी परासिया 38.80 लाख, डंुगरिया तितरा 38.80 लाख, झुर्रेमाल 41.27 लाख, पंढराखेड़ी 38.80 लाख, गंगतवार 38.80 लाख, सावंगा 38.80 लाख, बिछुआ बग्गू 40.21 लाख, सौंसर 28.59 लाख, धसनवाड़ा 40.00 लाख, छुई 40.21 लाख, खामीहीरा 32.60 लाख, सालीवाड़ा शारदा 35.07 लाख, अमरवाड़ा 40.21 लाख, ईमलीखेड़ा 33.83 लाख, माल्हनवाड़ा 36.30 लाख, झांझरिया खुटिया 32.60 लाख, थावरीटेका 38.80 लाख, रोहनाखुर्द 32.60 लाख, भैसादंड 44.97 लाख, जनसेवक चितनीस गंज 32.60 लाख, सागरपेशा 38.80 लाख, बरारीपुरा 40.00 लाख, कलकोटी 32.60 लाख, सिरेगांव 34.01 लाख, मड़काहांडी 32.60 लाख, माचागोरा 32.60 लाख, खुटपिपरिया 33.83 लाख, कपुर्दा 40.21 लाख, बांसखेड़ा 34.01 लाख, रजाड़ा 33.83 लाख, भंडारकुंड 32.60 लाख, चिखलीकला 37.53 लाख, पौनार 38.80 लाख, मेहलारी बाकुल 32.60 लाख, प्रधानघोघरी 40.03 लाख, बीजागोरा 40.03 लाख, रजोला माल 32.60 लाख, एमपीएल पांढुर्णा 32.60 लाख, कोंडाली 32.60 लाख, रायबासा 32.60 लाख, पलासपानी 34.01 लाख, परासिया 32.60 लाख, बारारिया 32.80 लाख, अंबाड़ा 38.77 लाख, भाजीपानी 34.01 लाख, गाजनडोह 35.07 लाख, उमरेठ 32.60 लाख, कचरम 40.21 लाख, मेड़ामाल खापा 34.01 लाख, जमुनिया जेठू 37.53 लाख, माढ़ई 42.50 लाख एवं दीघावानी 32.60 लाख की राशि स्वीकृत की है। उक्त राशि स्वीकृत किये जाने पर दोनों जिलों के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने मुुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।   
Share News On