80 करोड़ की लागत से बनेंगे जनजातीय विभाग के 21 स्कूल
शिक्षा
12-Jul-26
सांसद के प्रयासों से जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय भोपाल ने दी प्रशासकीय स्वीकृति

छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान की जाने के लिए लगातार प्रयासरत सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से जिले में 80 करोड़ की लागत के 21 शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं शासकीय हाईस्कूल भवनों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। सांसद श्री साहू के प्रयासों से अब जनजातीय कार्य विभाग द्वारा चिन्हित किए गए स्थानों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूलों के भवनों का निर्माण जल्द ही हो सकेगा।
इन स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाका वि. ख. हर्रई 599.97 लाख,शासकीय हाईस्कूल साजकुही विकासखण्ड तामिया में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल जमुनिया वि.ख. तामिया में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल खिरेटी वि.ख. तामिया में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल सिंधोली वि.ख. तामिया में 396.26 लाख, शासकीय हाईस्कूल माहुलझिर वि.ख. तामिया में 396.26 लाख, शासकीय हाईस्कूल मढ़ई वि.ख. हर्रई में 396.26 लाख, शासकीय हाईस्कूल अतरिया वि.ख. हर्रई में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल कटकुही वि.ख. जुन्नारदेव में 396.26 लाख, शासकीय हाईस्कूल जंबाकिराडी वि.ख. जुन्नारदेव में 396.26 लाख, शासकीय हाईस्कूल सांगाखेड़ा वि.ख. जुन्नारदेव में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल भिमालगोंदी वि.ख.बिछुआ में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल थोटामाल वि.ख.बिछुआ में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल लोहांगी वि.ख. बिछुआ में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल टेकाढाना वि.ख.जुन्नारदेव में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल बड़ोसा वि.ख.बिछुआ 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल खमरियामाल वि.ख.बिछुआ में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल बगदरी वि.ख.जुन्नारदेव में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल छाताकलां वि.ख.हर्रई में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल देवरी वि.ख.बिछुआ में 396.26 लाख ,शासकीय हाईस्कूल घोराड वि.ख. बिछुआ में 396.26 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।