ई अटेंडेंस लगाकर अब स्कूल से गायब नही रह पाएंगे शिक्षक
शिक्षा
12-Jul-26
विभाग ने स्कूल परिसर से लॉग आऊट करना किया अनिवार्य
छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर एक बेहद सख्त कदम उठाया है। विभाग ने ‘हमारे शिक्षक’ ऐप को अपडेट करते हुए ई-अटेंडेंस की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब शिक्षकों को स्कूल में आने के साथ-साथ छुट्टी होने पर स्कूल परिसर से ही ‘लॉग आउट’ भी करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर उनकी उपस्थिति अधूरी मानी जाएगी।
छुट्टी के बाद 50ः शिक्षकों की लोकेशन मिली दूर, तब जागा विभाग
इस बड़े बदलाव के पीछे मुख्य वजह यह रही कि स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। छुट्टी के ठीक बाद जब शिक्षकों की लोकेशन ट्रैक की गई, तो लगभग 50 प्रतिशत शिक्षकों की लोकेशन स्कूल से काफी दूर पाई गई। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से ऐप को अपडेट करने का फैसला लिया।