गोरखपुर के किसान पुत्र पवन डोंगरे बने माइनिंग इंस्पेक्टर
शिक्षा
12-Jul-26
छिंदवाड़ा।

जिले के मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम गोरखपुर के किसान पुत्र पवन डोंगरे ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर माइनिंग इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से आने वाले पवन डोंगरे ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
पवन डोंगरे केवल स्वयं सफल अभ्यर्थी ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अनेक युवाओं का मार्गदर्शन भी किया है। उनके निर्देशन में 20 से अधिक युवाओं नेMPPSC एवं UPPSC जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर विभिन्न शासकीय सेवाओं में स्थान बनाया है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम गोरखपुर, मोहखेड़ क्षेत्र तथा पूरे छिंदवाड़ा जिले में हर्ष का वातावरण है। सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।