Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सिविल लाइन स्थित अक्षत स्मृति साहित्य वाटिका में हुआ पौधारोपण

सिविल लाइन स्थित अक्षत स्मृति साहित्य वाटिका में हुआ पौधारोपण
छिंदवाड़ा
12-Jul-26
गुरुदेव श्री ओम नारायण शर्मा के सानिध्य में मने जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ

​छिंदवाड़ा। 

जिले के वरिष्ठ साहित्यकार स्व.श्री केशरी चंदेल अक्षत जी की स्मृति में समर्पित अक्षत स्मृति साहित्य वाटिका (अक्षत उपवन) में रविवार दोपहर 1.00 बजे पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में परासिया से विशेष रूप से पधारे पूज्य गुरुदेव श्री ओम नारायण शर्मा जी का सानिध्य और आशीर्वाद सभी को प्राप्त हुआ। उनके साथ भाजपा के जिला महामंत्री विजय पाण्डे भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

​खुशियों के अवसर पर रोपे पौधे

​यह आयोजन अपनों की खुशियों को प्रकृति के साथ बांटने का जरिया बना। वाटिका में श्रीमती पारुल - विजय पाण्डे की वैवाहिक वर्षगांठ एवं म.प्र.आंचलिक साहित्यकार परिषद से श्री रामलाल सराठे, दीक्षा संजय दास और प्रीक्षा ऋषभ स्थापक के जन्मदिन के विशेष अवसर पर सभी ने प्रकृति के साथ पौधरोपण कर खुशियां बांटी। 

साहित्यकार के नाम पर प्रदेश की एकमात्र वाटिका

​इस अवसर पर संक्षिप्त कार्यक्रम में श्री विजय पांडे, गुरुदेव श्री ओम नारायण शर्मा एवं म.प्र.आंचलिक साहित्यकार परिषद से श्री रामलाल सराठे ने संबोधित किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा की छिंदवाड़ा का यह सौभाग्य है कि यहां साहित्यकारों को समर्पित वाटिका है जो मध्य प्रदेश में एक मात्र है। कार्यक्रम का संचालन नितिन जैन नाना ने किया।

​इनकी रही उपस्थिति

​इस मौके पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जयेश चंदेल, अमित सोनी, नितिन जैन, राम विश्वकर्मा, राकेश चौकसे, राजेंद्र दुबे, मनीष दास और सुमित चौकसे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
Share News On