हम हिंदू नहीं है कहने वाले कांग्रेस नेता ने की हनुमान मंदिर में पूजा
छिंदवाड़ा
04-Sep-25
कांग्रेस कार्यालय में भाषण दिया उसके चार घंटे बाद मंदिर में की पूजा
छिंदवाड़ा
कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 3 सितंबर को भाषण देते हुए कहा कि ‘‘गर्व से कहो हम आदिवासी है, हम हिंदू नहीं है।’’ इसके अलावा उन्होंने अपने भाषण में आदिवासियों की एकजुटता की बात कही। अपने भाषण में उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपरा की बातें भी रखी लेकिन उक्त भाषण के चार घंटे बाद ही छिंदवाड़ा से वापस लौटते हुए वे मोहखेड़ के लावाघोघरी पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोर-शोर से स्वागत किया।
सांवरी में श्रीराम हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर सांवरी पहुंचे। यहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रीराम हनुमान मंदिर ले गए जहां उमंग सिंगार ने हनुमान जी और शिवलिंग की पूजा अर्चना की उसके बाद वे आगे गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
आदिवासी, कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता हैरान
कांग्रेस कार्यालय में हम हिंदू नहीं है का बयान देने वाले विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार की कथनी और करनी का अंतर देख, सुनकर आदिवासी तो आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ता और आम जनता भी हैरान है। आदिवासी और हिंदू में अंतर ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। इधर विपक्ष के नेताओं ने इसे हिंदू धर्म का अपमान और आदिवासियों को हिंदू धर्म से तोड़ने की साजिश बताया।