पारंपरिक खेलों में कुश्ती का महत्वपूर्ण स्थान : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
04-Sep-25
उमरेठ के तिघरा कन्हरगांव में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुये सांसद
छिन्दवाड़ा
प्राचीन काल से ही मल्लयुद्ध वीरता और शारीरिक सौष्ठव का प्रतीक रहा है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में प्राचीन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने उमरेठ के तिघरा कन्हरगांव में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता के दौरान कही।

सांसद बंटी विवेक साहू ने श्री गणेश उत्सव पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में उमरेठ के तिघरा कन्हरगांव में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में सेकड़ों लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम में शामिल होकर बलवीरों का उत्साह वर्धन कर इस ओजपूर्ण खेल का आनन्द लिया। रोमांच, उत्साह और वीरता से भरपूर इस मल्ल युद्ध के अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ- साथ दूरदराज से आए बलवीरों ने अपनी कला, दांवपेंचों का अनुपम प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को रोमांचित कर दिया।
इस अवसर पर परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी, रामप्रसाद कुमरे, जनपद सदस्य कुबेर रघुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राजपूत, रिजवान कुरैशी, अलकेश लांबा, मोरेश्वर हिवसे, बॉबी रघुवंशी, अंकुश जायसवाल, डूपेंद्र ढोके, सोनू पंडित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।