Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

माचागोरा बांध सौ प्रतिशत भरा, किसी भी वक्त खोले जा सकते हैं डेम के गेट

माचागोरा बांध सौ प्रतिशत भरा, किसी भी वक्त खोले जा सकते हैं डेम के गेट
छिंदवाड़ा
04-Sep-25
ग्रामवासियों से पेंच नदी तट पर नहीं जाने की अपील

छिन्दवाडा 

पेंच व्यपवर्तन बांध जल संसाधन संभाग क्रमांक-1 चौरई के कार्यपालन यंत्री एस.के.सिरसाम ने बताया कि पेंच व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत निर्मित पेंच बांध (माचागोरा बांध) के जल ग्रहण क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण बांध का जल स्तर निर्धारित स्तर पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार आगामी दिनों में जल ग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश होने की सम्भावना है। बांध का निर्धारित स्तर बनाये रखने के लिये वर्षा के दौरान समय-समय पर किसी भी वक्त बांध के मुख्य द्वार (रेडियल गेट) खोले एवं बंद किये जायेंगे, जिससे पेंच नदी में पानी के बहाव एवं जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।

       उन्होंने बांध के निचले क्षेत्र के ग्रामवासियों से अपील की है कि वर्षा ऋतु समाप्त होने तक बांध के निचले क्षेत्र के ग्रामवासी कृपया नदी तटों एवं तल के पास न जाये मवेशी, मोटर पंप और अन्य उपयोगी वस्तु न रखें एवं सतर्क रहें, ताकि किसी प्रकार की जानमाल की क्षति न होने पाये।

अब तक पिछले वर्ष से हुई कम वर्षा

जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 859.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 1076.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिला 03 सितंबर 2025 को प्रातरू 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 18.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है।                    

       अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 03 सितंबर 2025 को प्रातरू 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 1.6, मोहखेड़ में 45.4, तामिया में 50.2, अमरवाड़ा में 13.2, चौरई में 13.2, हर्रई में 20.2, बिछुआ में 8.2, परासिया में 3.2, जुन्नारदेव में 2.6, चांद में 35.2 और उमरेठ में 7.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने  बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 749.4, मोहखेड़ 865.7, तामिया में 952.2, अमरवाड़ा में 849.8, चौरई में 818.4, हर्रई में 1162.7, बिछुआ में 834.8, परासिया में 647.2, जुन्नारदेव में 847.8, चांद में 900.3 और उमरेठ में 862.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।


Share News On