Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बच्चों से लेकर बड़े पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

बच्चों से लेकर बड़े पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
खेल
03-Sep-25
हसनपुर के इनामी दंगल में पहुंचे विधायक सुजीत चौधरी

छिंदवाड़ा

भारतीय खेलकूद के इतिहास में कुश्ती सबसे पुराना खेल माना जाता है जहां अच्छी कदकाठी, ताकत के साथ जीतने के लिए दांव-पेंच का बड़ा महत्व है। यह खेल शहरों में तो खत्म सा हो गया है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी इस खेल को बहुत पसंद किया जाता है और इस खेल के शौकीन ईनामी दंगल का आयोजन करते हैं जिसमें दूर-दूर से पहलवान अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। चौरई नगर से 5 किमी दूर हसनपुर गांव में भी ग्रामीणों तो ईनामी दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में बड़ी संख्या में छोटे-बड़े पहलवानों ने अपने दांव-पेंच के साथ किस्मत आजमाई। दंगल समिति ने चौरई विधायक सुजीत चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। समिति से मिली जानकारी के अनुसार पांच हजार रूपए तक इनाम की राशि दी जा रही है। अच्छी जोड़ी पर यह राशि जीतने वाले पहलवान को मिलेगी। खबर लिखे जाने तक दंगल का आयोजन चल रहा है जहां पहलवान अपने दांव-पेंच दिखा रहे थे।




Share News On