Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कलेक्टर ने लिया दादा गुरू से आशीर्वाद

कलेक्टर ने लिया दादा गुरू से आशीर्वाद
छिंदवाड़ा
02-Sep-25

छिंदवाड़ा

बिछुआ में श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान द्वारा श्री गणेश मठ मंदिर में आज धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी महाराज पधारे। कार्यक्रम में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार भी पहुँचे और उन्होंने दादा गुरु जी महाराज से आशीर्वाद लिया।

 यह  संस्थान माँ नर्मदा, धर्म, धरा, धेनु, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। दादा गुरु जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम चैरई  प्रभात मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


Share News On