शहर को विकसित और व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी मेरी है: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
03-Sep-25
सांसद ने मोहन नगर और वार्ड नंबर 41 में किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
छिन्दवाडा
आपने अपने बेटे और भाई को सांसद के पद तक पहुचाया है, अब शहर को विकसित और व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी मेरी है। शहर में लगातार विकास कार्य स्वीकृत और जारी किए जा रहे हैं। यहां के विधायक कमलनाथ पिछले डेढ़ साल से ना तो किसी आम नागरिक से मिले है और न ही वार्डाे का दौरा किया है। उक्त आशय के उदगार सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहन नगर में 57 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर व्यक्त किए।

सांसद श्री साहू ने मोहन नगर में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत 57 लाख की सीसी. रोड और वार्ड नंबर 41 में गेडामवाडी के पास 9.83 लाख की लागत से बनने वाली बाउंड्री वॉल के निर्माण और वार्ड नं. 41 में ही चौकसे कॉलोनी में 13.71 लाख की लागत से बनने वाली रिटर्निंग वॉल के निर्माण कार्य भूमिपुजन किया।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, रमाकांत पटेल, वार्ड पार्षद शिवानी बंटी सक्सेना, चन्द्रभान देवर, सभापति सुनिता विजय पाटील, गरिमा दामोदर , वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, जागेन्द्र अल्डक, रिजवान कुरैशी, बंटी पटेल, पंडित राम शर्मा एवं डॉक्टर कृष्ण हरजानी , विश्वेन्द्र बैस एवं पार्षदगण,पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित थे।