रेलवे मालगोदाम मजदूरों को मिलेगी सभी सुविधाएं: पासवान
छिंदवाड़ा
01-Sep-25
भारतीय रेल्वे माल गोदाम श्रमिक संघ का भव्य एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन
छिंदवाड़ा
भारतीय रेल्वे माल गोदाम श्रमिक संध का भव्य एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन अग्रवाल पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मध्यप्रदेश प्रभारी रनवीर सिंह एंव उत्तरप्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार पासवान थे।

कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य मुख्य रेल्वे व दक्षिण मध्य रेल्वे के अन्तर्गत आने वाले सभी मालगोदामों पर कार्यरत मजदूरो को संगठन से जोड़कर उनके हक अधिकार व भारत सरकार से मिलेने वाली सभी सुख-सुविधाओं से अवगत कराना था। राष्ट्रीय प्रभारी श्री पासवान ने अपने वक्तव्य में सभी श्रमिकों से आग्रह किया कि वे संगठन के साथ जुड़कर अपने दस्तावेजों को जल्दी से जल्दी तैयार करे । उन्होंने दक्षिण मध्य रेल्वे के अन्तर्गत सुनील निगम से कहा कि सभी गोदामों की गैंग सूची बनाकर दें ताकि भारत सरकार को जमा कर सभी सुविधाओं को जल्दी से जल्दी लागू कराया जा सके। इन सभी काम को पूरा करने हेतू दक्षिण मध्य रेल्वे व मध्य रेल्वे के पदाधिकारियों को आई कार्ड व प्रमाण पत्र भी श्री पासवान ने वितरित किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील निगम, गणेश प्रसाद मालवी, दीपक मालवी, सतीश राय, आबिद खान, शेख शारिक खान, इम्माईल खान, अनिल धुर्वे, राजकुमार उईके, दिनेश चरपे, हवन मालवीय, हेमन्त यादव, शेख सलीम खान, नीति खान, रीता विश्वकर्मा, मंजू बाथरी, सोनम इवनाती, पूनम मालवी, पूनम डागोर, दीपिका नाग में सक्रिय सहयोग प्रदान किया साथ ही कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति रही।