Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महालक्ष्मी से सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

महालक्ष्मी से सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
धर्म
01-Sep-25
संकलन - चंद्रहास अपराजित

भाद्रपद माह के अनुराधा नक्षत्र में ‘महालक्ष्मी’ की स्थापना कर उनसे वर्षभर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जाता है। यह पर्व महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। तीन दिवसीय चलने वाले इस पर्व में महालक्ष्मी की स्थापना कर पूजा अर्चना का क्रम प्रारंभ हो चुका है। भाद्रपद माह के ज्येष्ठा नक्षत्र पर ज्येष्ठा गौरी पूजन के साथ यह पर्व प्रारंभ हुआ। अनुराधा नक्षत्र में भक्तों ने महालक्ष्मी की स्थापना की। गौर पूजन आव्हान 31 अगस्त, रविवार को शाम 5.27 बजे तक अनुराधा नक्षत्र में किया गया। इसके बाद महालक्ष्मी पूजन आज 1 सितंबर, सोमवार को शाम 7.55 तक ज्येष्ठा नक्षत्र में किया जाएगा।
महालक्ष्मी पूजन का यह पर्व सुख, समृद्धि, कुटुम्ब की एकता का सुंदर सांस्कृतिक पर्व है जो कुटुम्ब के सभी सदस्यों को एक साथ रहने का संदेश भी देता है। इस दिन सभी कुटुम्बजनों के अलावा परिचित महाप्रसाद ग्रहण करते हैं और महालक्ष्मी से साल भर व जीवन पर्यंत सुख-समृद्धि, धन संपत्ति का आशीर्वाद मांगते हैं। ऐसा माना जाता है कि देवी महालक्ष्मी सभी पर कृपा कर उनके जीवन को सुखमय और आनंद से भर देती हैं। महालक्ष्मी पर भक्तिभाव के साथ रात्रि जागरण किया जाता है और उसके बाद मूल नक्षत्र पर गौर विसर्जन किया जाता है।

Share News On