छिंदवाड़ा के महाराजा के दर्शनार्थ उमड़े श्रद्धालु
छिंदवाड़ा
01-Sep-25
सेवा संकल्प सोसाइटी सदस्यों और विद्या भूमि स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया दर्शन लाभ
छिंदवाड़ा
गणराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश छिंदवाड़ा के महाराजा की आरती प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही है। पंचम दिवस की रात्रि कालीन आरती का सौभाग्य शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को प्राप्त हुआ। रात्रि कालीन आरती में संस्था के सदस्यों ने श्री छिंदवाड़ा के महाराज के गणराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा तैयार काशी विश्वनाथ धाम के तर्ज पर तैयार की गई झांकी के दर्शन कर बप्पा की आराधना की। वही षष्ठम दिवस की प्रातः कालीन आरती में जिले के प्रतिष्ठित विद्या भूमि पब्लिक स्कूल की डायेक्टर श्रीमती विजया यादव के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

गणराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रतिवर्ष भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है जिसके दर्शन के लिए जिले भर से गणेश भक्त आते हैं। समिति द्वारा भक्तगणों की सुविधा के लिए अच्छी सुविधाएं जैसे पार्किग, जल आदि की व्यवस्था की जाती है। भगवान गणेश का विसर्जन भी बहुत ही भव्य तरीके से किया जाता है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।