Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू के संयोजन में होगा एक राष्ट्र एक चुनाव सम्मेलन

सांसद बंटी विवेक साहू के संयोजन में होगा एक राष्ट्र एक चुनाव सम्मेलन
छिंदवाड़ा
25-Aug-25
सम्मेलन में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्य रहेगें प्रमुख वक्ता 

छिन्दवाड़ा

लोक हित में एक राष्ट्र-एक चुनाव के बहुआयामी सकारात्मक परिणाम के परिपेक्ष्य में सांसद बंटी विवेक साहू के संयोजन में 30 अगस्त को सिवनी प्राणमोती स्थित पूजा शिवी लॉन में एक राष्ट्र-एक चुनाव , राष्ट्रव्यापी विचार एवं परार्मश सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्य प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहेगें।

30 अगस्त दिन शनिवार को आयोजित उक्त सम्मेलन दों भागों में आयोजित किया जायेगा। जिसके तहत दोपहर 12 बजें से छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच प्रमुख रूप से शामिल होगें। वही शाम 6:30 बजें से प्रबुद्धजन जिसमें कॉलेजों के प्रोफेसर, समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, समाजसेविकाएं, प्रमुख संगठनों के पदाधिकारीं, इंजीनियर, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं प्रबुद्धजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगे। उक्त सम्मेलन में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्य और वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश अग्रवाल, सांसद बंटी विवेक साहू सहित अन्य प्रमुख जन सम्मेलन में उपस्थित लोगों के समक्ष अपने विचार साक्षा करेगें।
Share News On