भाजपा की संभागीय बैठक में शामिल हुये सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
25-Aug-25
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की विशिष्ट उपस्थिति में जबलपुर में आयोजित हुई संभाग स्तरीय बैठक
छिन्दवाड़ा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की विशिष्ट उपस्थिति में जबलपुर में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जबलपुर सहित सागर, रीवा और शहडोल संभाग के प्रमुख जनप्रतिधिगण शामिल हुये। इस कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने भी प्रमुख रूप से शामिल हुये।

उल्लेखनिय है कि कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व सांसद श्री साहू का प्र्रवेश द्वार पर तिलक और भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर निगम छिन्दवाड़ा के महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, संदीप मोहोड, विधायक कमलेश शाह सहित अन्य निकायों के प्रमुख पदाधिकारीगण भी उक्त संभागीय बैठक में शामिल हुये। सांसद श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आयोजित हुई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रमुख उद्बोधन के दौरान हमें संगठन का विस्तार, पार्टी की रणनिति और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश का प्रत्येक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ जनसेवा की दिशा में अविराम भाजपा के लिए काम करने हेतू प्रयासरत है।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंग, प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंग, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा सहित अन्य प्रमुख जन उपस्थित थे।