Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गणेश चतुर्थी पर स्थानीय अवकाश घोषित

गणेश चतुर्थी पर स्थानीय अवकाश घोषित
छिंदवाड़ा
25-Aug-25
छिंदवाड़ा

बुधवार, 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा छिन्दवाडा जिले में कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिये 3 स्थानीय अवकाश घोषित किये गये हैं। जिसमें 27 अगस्त गणेश चतुर्थी, का दिन भी शामिल है। स्थानीय अवकाश में राज्य सरकार के सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार लेकिन यह अवकाश कोषालय एवं उपकोषालय पर लागू नहीं होगा। इन कार्यालयों में कार्य यथावत प्रतिदिन की तरह होगा।


Share News On