Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में छात्राओं की मदद के लिए आगे आया रोटरी क्लब

शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में छात्राओं की मदद के लिए आगे आया रोटरी क्लब
छिंदवाड़ा
25-Aug-25
कैलाश नगर पीएमश्री स्कूल में सेनेटरी नेपकिन पैड डिस्पोज मशीन प्रदान की 

छिंदवाड़ा

समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के द्वारा स्वास्थ, शिक्षा स्वच्छता सहित पल्स पोलियो ,दिव्यागजन की सेवा,मानव सेवा पर्यावरण संरक्षण सहित अनेकों संवेदनशील विषयों पर पूरी निष्ठा से सेवा भावी कार्य किए जाते है इसी श्रंखला में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा एवं रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट द्वारा सोमवार को नरसिंगुर रोड स्थित पी एम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर छिंदवाड़ा में सेनेटरी नेपकिन पैड डिस्पोज मशीन प्रदान की गई । इतने संवेदनशील विषय को ध्यान में रखते हुए स्कूल में पढ़ने बाली बेटियों के लिए उनके नितांत उपयोग आने बाली सेनेटरी पैड डिस्पोज मशीन संस्था प्राचार्य श्रीमती मनीषा मिश्रा को सौंपी। 

इस अवसर पर रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी के साथ सीनियर रोटेरियन चरणजीत बत्रा, रोटे संदीप सिंह चंदेल, रोटे मनोज अग्रवाल सचिव रोटे निलेश गुप्ता, रोटे मुकेश काले, रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे दीपक वोहरा, रोटे निलेश लाठ, रोटे जयस गुप्ता, रोटे अमित मक्कड़, रोटे सचिन वर्मा सहित अन्य रोटरी मेंबर्स उपस्थित थे।

कूलिंग वाटर मशीन, डेस्क-बेंच व अन्य सामान भी कर चुके हैं वितरित

रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि रोटरी क्लब छिंदवाड़ा द्वारा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य किए जा रहे। इसके पूर्व छिंदवाड़ा के अनेकों ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को शुद्ध पानी मिले इस हेतु कूलिंग वाटर फिल्टर मशीन,बच्चो के बैठने हेतु डेस्क बेंच फैन इत्यादि प्रदान किए जा चुके है ।साथ ही दिव्यांग छात्रावास में भी वाशिंग मशीन व गर्म पानी हेतु गीजर प्रदान किया गया था।आज प्रधानमंत्री श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर में पढ़ने बाली बेटियों के लिए सेनेटरी नेपकिन पैड डिस्पोज मशीन प्रदान की गई है। इससे स्वच्छता का संदेश भी जायेगा और सभी का स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। 

संवेदनशील मुद्दे पर सराहनीय पहल: प्राचार्य

संस्था की प्राचार्य श्रीमती मनीषा मिश्रा ने कहा कि आज रोटरी क्लब छिंदवाड़ा द्वारा हमारे विद्यालय में बच्चियों के लिए एक ऐसा अनमोल उपहार  सेनेटरी नेपकिन पैड डिस्पोज मशीन प्रदान की गई है वो उनके स्वच्छता एवं स्वास्थ की दृष्टि से नितांत आवश्यक थी। ये एक ऐसा विषय है जिसे आज भी इस जागरूकता के युग में खुले तौर में चर्चा करने में लोगो को शर्म का सामना करना पड़ता है। ऐसे संवेदनशील बातों को ध्यान में रखते हुए रोटेरियन भाइयों ने जो पहल की है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सीनियर मेंबर्स चरणजीत बत्रा जी के जन्म दिवस पर उन्हें बुके देकर उनका सम्मान किया गया। रोटरी क्लब ने इस अवसर पर छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई एवं सार्वजनिक स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
Share News On