Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पातालेश्वर, सारना और चांद मंडल अध्यक्षों ने की सांसद श्री साहू से मुलाकात

पातालेश्वर, सारना और चांद मंडल अध्यक्षों ने की सांसद श्री साहू से मुलाकात
छिंदवाड़ा
23-Aug-25
सांसद ने कहा-सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाएं

छिन्दवाड़ा

सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में शनिवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने पातालेश्वर, सारना और चांद के मंडल अध्यक्षों के साथ मंडलों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने जहा सांसद श्री साहू का पुष्पमाला और गुलदस्तें देकर स्वागत किया वहीं सांसद श्री साहू ने भी सभी पदाधिकारियों को नया पद मिलने पर उन्हें मिठाई खिलाकर उनका मुंह मिठा किया। 

इस दौरान सांसद श्री साहू ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इसका विशेष ध्यान दे। साथ ही भाजपा द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले दिशा निर्देशों का भी पालन करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कई जनहितैषी कार्य जनता के लिए किये जा रहे है। इसका लाभ आमजनों को दिलवाने का दायित्व आप सभी पदाधिकारियों के कंधों पर है। जिसका आप ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पालन करे। कभी भी अपने पद का दूरूपयोग और घमंड ना करे। उन्होंने बैठकों के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में कार्य करने के कई अन्य दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान महापौर विक्रम अहके, तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

पातालेश्वर मंडल के यह पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक के दौरान पातालेश्वर मंडल के अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के नेतृत्व में उपाध्यक्ष जीत सिंह ठाकुर, तरूण किनडा, अशोक संचौती, प्रहलाद यादव, जगदीश गोदरे, संतोष ठाकुर महामंत्री राजकुमार बघेल, कुंदन मिगलानी, मंत्री अमित माहोरे, सागर व्योत्रा, श्रीमती ममता ठाकुर, गयाप्रसाद वाडिवा, श्रीमती रानी सूर्यवंशी, श्रीमती संगीता डेहरिया, कोषाध्यक्ष नीतेश गुप्ता, कार्यालय मंत्री रोशनी मालवी, मीडिया प्रभारी संतोष जैन सरल, आईटी प्रभारी आशीष बरैहया, सोशल मिडिया प्रभारी समीर दुबे, मन की बात प्रमुख मनोज साहू, व्हाट्सप ग्रुप प्रमुख ब्रजेश पटेल, लाभार्थी प्रमुख नंदकिशोर साहू, बीएल प्रमुख संजय वर्मा आदि उपस्थित थे।   

चांद मंडल के यह पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक के दौरान चांद मंडल के अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उपाध्यक्ष आदित्य ठाकुर, रमाकांत लोधी, नेर सिंह चौरिया, नीतेश गोलू रघुवंशी, बद्री प्रसाद बेलवंशी, श्रीमती कविता ईश्वर वर्मा, महामंत्री बनवारी माहोरे, श्रीमती मंजू दिनेश चौरिया, मंत्री शिवकुमार धुर्वे, प्रशांत रघुवंशी, दीपक चौरसिया, श्रीमती रीतिका जितेन्द्र गढ़ेवाल, श्रीमती कीर्ति अर्जुन साहू, श्रीमती अनुसुईया राजू वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश खनवे, कार्यालय मंत्री मोनू साहू, मिडिया प्रभारी महेश सोनी, आईटी प्रभारी श्रीमती प्रियंका आशीष विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा, मन की बात प्रभारी मुकेश चौरिया, व्हाट्सप गु्रप प्रमुख गुलशन साहू, लाभार्थी प्रभारी पंचकोढ़ी यादव, बीएल प्रमुख मनीष रघुवंशी आदि उपस्थित थे।    

सारना मंडल के यह पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक के दौरान सारना मंडल के अध्यक्ष ओम पटेल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष नीतेश पटेल, भरत साहू, नीमेश पटेल, श्रीमती भावना दिलावर उसरेठे, रामसिंह सिदरामी, श्रीमती संध्या टीकाराम विश्वकर्मा, महामंत्री प्रहलाद पटेल, विजय मसराम, मंत्री श्रीमती संध्या शिशिर चौरिया, सुधीश सूर्यवंशी, श्रीमती गीता दीपक पटेल, श्रीमती कीर्ति अमन उईके, बबलू बंदेवार, गणेश वर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ सक्सेना, कार्यालय मंत्री नितिन वर्मा, मीडिया प्रभारी विमल कुमार उसरेठे, आईटी प्रभारी राकेश पाल, सोशल मीडिया प्रभारी शिवम डेहरिया, मन की बात प्रभारी मोतीलाल साहू, व्हाट्सप गु्रप प्रमुख कृष्ण कुमार उसरेठे, लाभार्थी प्रमुख शैलेन्द्र रघुवंशी, बीएलए प्रमुख मुनीम चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।
Share News On