Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गुड़ी पूजन कर प्रारंभ हुई शोभायात्रा, पोला ग्राउंड में हुआ भव्य आयोजन

गुड़ी पूजन कर प्रारंभ हुई  शोभायात्रा, पोला ग्राउंड में हुआ भव्य आयोजन
छिंदवाड़ा
23-Aug-25
पोला ग्राउंड में सज कर आई बैलजोड़ियां, सांसद भी रहे उपस्थित

छिंदवाड़ा

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्वजनिक पोला उत्सव समिति द्वारा परंपरागत एवं पौराणिक पोला पर्व बड़े धूम धाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पोला पर्व  पर कपाले परिवार द्वारा विगत 7 पीढ़ियों से गुड़ी यात्रा निकाली जाती है जिसको भव्यता प्रदान करने का काम सन 2010 में गठित सार्वजनिक श्री पोला उत्सव समिति के माध्यम से क्षेत्रीय युवाओं द्वारा किया जा रहा है। समिति संयोजक व पार्षद विजय पांडे ने बताया कि आयोजन का यह 15वां वर्ष है। परंपरागत गुड़ी यात्रा  दोपहर 1 बजे श्री माता मंदिर बरारीपुरा से प्रारंभ हुई। बड़ी संख्या में इस गुड़ी यात्रा में श्रद्धा भाव के साथ शामिल हुए। गुड़ी यात्रा में व्यायाम शाला, ढोल-बजे ,डीजे एव आदिवासी नृत्य टोलियों के शानदार प्रदर्शन के साथ महाकाल ग्रुप के सदस्य ने भोले बाबा और अघोरी के रूप में अपनी शानदार उपस्थिति दी साथ ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।  चल समारोह विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पोला ग्राउंड पहुंचा। 

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
मुख्य आयोजन पोला ग्राउंड में आयोजित किया गया जहां छिंदवाड़ा जिले के सांसद बंटी विवेक साहू, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, नगर निगम महापौर विक्रम अहके, कांग्रेस नेता पं. गंगाप्रसाद तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंचासीन सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कृषि कार्य के आधुनिक होने पर हमारी परंपरा से दूर होते समाज को फिर से परंपरा से जुड़ने का आग्रह किया। आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि पोला उत्सव को इस आयोजन ने पुर्नजीवित किया है और यह आयोजन निरंतर पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पार्षद विजय पांडे ने किया।

Share News On