Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू की मेहनत रंग लाई, फोरलेन सड़क की मिली सौगात

सांसद बंटी विवेक साहू की मेहनत रंग लाई, फोरलेन सड़क की मिली सौगात
छिंदवाड़ा
23-Aug-25
2500 करोड़ की लागत से बनेगा सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर फोरलेन
6 माह में शुरू हो जायेगा फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही छिन्दवाड़ा के विकास को लेकर एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा के वासियों को सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन सड़क की एक बड़ी सौगात दिलाई है। जबलपुर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 2500 करोड़ की लागत से बनने वाले सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक 150 किलोमीटर फोरलेन सड़क की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस दौरान कहा की इस फोरलेन सड़क का निर्माण अगले 6 माह में प्रारम्भ हो जायेगा। उक्त फोरलेन सड़क की घोषणा होने के बाद सांसद कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने आतिशबाजी करते हुये जश्न मनाया।

विधित हो की सांसद श्री साहू ने कुछ दिन पूर्व ही मानसून सत्र के दौरान दिल्ली प्रवास में रहते हुये केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात करते हुये सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन सड़क निर्माण की संभावनाओं को बताते हुये उक्त टूलेन सड़क को फोरलेन में तब्दील करने की मांग की थी। जिसे केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी ने गंभीरता से लेते हुये सांसद श्री साहू से विचार विमर्ष भी किया था। केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी ने सांसद श्री साहू की मांग को गंभीरता से लिया और चंद दिनों के अंदर ही उक्त फोरलेन की घोषणा भी कर दी।

पदाधिकारियों को खिलाई मिठाई

सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन सड़क की एक बड़ी सौगात मिलने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त करते हुये इसे छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के लिए एक बड़ी सौगात बताया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं को मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित पोफली, अरविंद राजपूत, रिजवान कुरैशी, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, विकास वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा के विकास को मिलेगी गति

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो जाने से जहॉ जिले के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा के विकास को गति भी मिलेगीं। अभी छिन्दवाड़ा से नागपूर तक जाने में लगभग 4 घण्टे का समय लगता है जो कि घटकर 2 घण्टे का रह जायेगा। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने इसका उल्लेख करते हुये कहा की जहॉ छिन्दवाड़ा से नागपूर का सफर 2 घण्टे में तय हो सकेगा वहीं दुर्घटनाएं भी कम होगी। उक्त फोरलेन बन जाने से छिन्दवाड़ा और सौंसर में नयें उद्योग खुलने की संभावनाएं भी बढ़ जायेगी। जिससे दोनों जिलो में रोजगार के अवसर भी बढेगें। छिन्दवाड़ा जिला महानगरों की तर्ज पर विकसित हो रहा है। कई बड़ी औद्योगिक इकाईया भी जिले में संचालित है। भविष्य में यहॉ पर कृषि आधारित उद्योग भी स्थापित किये जाने है। जहॉ कन्हान नदी पर चार हजार करोड़ लागत वाले छिन्दवाड़ा सिंचाई काम्पलेक्स का काम जारी है वहीं पेंच व्यवर्तन सिंचाई परियोजना जिसकी लागत लगभग ढाई हजार करोड़ है वह भी पूरी हो गई है। फोरलेन सड़क बन जाने से इन परियोजनाओं का लाभ भी जिलेवासियों को शीघ्र ही मिल सकेगा।

सांसद लगातार कर रहे केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात

मंत्रालय के प्रमुख विभाग कंज्यूमर अफेयर फूड एण्ड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और कोयला मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं सांसद बंटी विवेक साहू दिल्ली एवं भोपाल प्रवास के दौरान मंत्रियों और उच्च अधिकारियों से मुलाकात करते हुये छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के विकास को लेकर चर्चा कर रहे है। जिसके सार्थक परिणाम आना भी शुरू हो गये है। इसी का परिणाम है कि सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन सड़क की एक बड़ी सौगात दोनों जिलो के निवासियों को मिली है।  

Share News On