लॉ कॉलेज एवं सीएम राईज के विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम
छिंदवाड़ा
23-Aug-25
छिंदवाड़ा
नशामुक्त भारत अभियान की पॉचवी वर्षगांठ के अवसर पर लॉ कॉलेज एवं सीएम राईस स्कूल में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अंसुल साबले, शासकीय कलापथक दल के प्रभारी प्रमुख कलाकार नरेंद्र पाल, सुखसागर कुडोपा, सुरेश कुमार कुमरे ने शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को नशा से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि नशे के कारण कैसे शरीर में कैंसर जेसी बीमारियां होती है जिनका कोई इलाज मेडिकल साइंस में नहीं है। इसके साथ ही नशे के कारण परिवार में आर्थिक परेशानियां होती है जो घर में कलह का कारण बनती है और कई बार वाद-विवाद होते हैं जिसमें जनहानि तक हो जाती है। इसलिए नशे से दूर रहने वाले लोगों के जीवन में आर्थिक उन्नति होती है और शांति बनी रहती है। इस अवसर पर नशा नहीं करने के संबंध ई शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति के संकल्प पत्र भरवाए गए। नशा छोड़ने हेतु रोको टोको अभियान के अंतर्गत जानकारी दी गई।
