रोटरी क्लब छिंदवाड़ा प्राइड ने किया अभिनंदन
छिंदवाड़ा
23-Aug-25
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब ऑफ इंदौर चोइथराम के पदाधिकारी सुखदेव सिंह घुम्मन (डिजीयाना समूह के एमडी) एवं श्रीमती रोटेरियन घुम्मन एवं रोटेरियन डाक्टर तेजस मेहता से छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा प्राइड अध्यक्ष अनीता बत्रा, नीलम डोडानी, श्वेता जैन, केतकी राजपूत ने होटल सिल्वर शाईन में उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद उनके साथ सौहार्दपूर्ण भेंटवार्ता हुई जिसमें रोटेरियन श्रीमती घुम्मन ने इंदौर में क्लब द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों को साझा किया।
सेवा कार्यों की सराहना और सहयोग का आश्वासन
भेंटवार्ता के दौरान छिंदवाड़ा क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी श्री घुम्मन को दी गई। छिंदवाड़ा क्लब द्वारा जिले में पहली बार फीजियोथैरेपी शिविर आयोजित किया गया जिसकी जानकारी पाकर श्री घुम्मन ने प्रसन्नता जाहिर की और प्रयास को सराहनीय बताया। इसके बाद क्लब द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता की जानकारी दी गई जिसकी उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वे स्वयं खेलप्रेमी है। उन्हें खेल बहुत पंसद है। क्लब द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब के स्थाई प्रोजेक्ट की जानकारी आप लोगों ने दी है उससे प्रतीत होता है कि आप सभी बहुत नेक कार्य कर रहे है। मेरी और से बहुत बहुत बधाई एवं मेरा जो भी सहयोग आपके इन सभी रोटरी के सेवा भावी कार्यों में होगा मै हमेशा इसके लिए तैयार रहूंगा।

एड्स पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने की अपील
उन्होंने एच ई वी एड्स की जागरूकता के लिए एवं एड्स से पीड़ित लोगों के परिवार को उनके बच्चों को सामाजिक ताना बाना में उनके पूरे अधिकार के साथ कैसे उनका संरक्षण एवं उन्हें मुख्य धारा से जोड़ कर उन्हें संबल प्रदान कर रहे है इस हेतु जो कार्य इंदौर में रोटरी क्लब एवं उनके माध्यम से हो रहा है उसी तरह छिंदवाड़ा रोटरी क्लब भी इन एच आई वी एड्स पीड़ित लोगों के लिए आगे आकर कार्य करे सुझाव दिए।
प्राइड सदस्यों ने ली प्रेरणा
इस भेंटवार्ता के दौरान उनके मार्गदर्शन, अनुभव एवं प्रेरणादायी विचारों ने सभी रोटेरियन्स को नई दिशा एवं उत्साह प्रदान किया। प्राइड सदस्यों को इस भेंटवार्ता के दौरान काफी अच्छी और प्रेरणादायक बातें सीखने को मिली। उनके सुझाव एवं उत्साहवर्धन भविष्य के प्रोजेक्ट्स को और भी सफल एवं प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।