छिंदवाड़ा पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत जिला है: सुखदेव सिंह घुम्मन
छिंदवाड़ा
22-Aug-25
रोटेरियन साथियों ने किया छिंदवाड़ा आगमन पर भव्य स्वागत
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब ऑफ इंदौर चोइथराम के पदाधिकारी सुखदेव सिंह घुम्मन (डिजीयाना समूह के एमडी) एवं श्रीमती रोटे घुम्मन जी एवं रोटे डाक्टर तेजस मेहता से छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के सदस्यों ने मुलाकात कर गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी रोटे .संदीप सिंह चंदेल, रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी सचिव रोटे निलेश गुप्ता उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे विनीत पाटोदी, रोटे रिंकू अमित नेमा, रोटे नंदू डोडानी, रोटे मुकेश काले सहित अन्य रोटरी मेंबर्स ने छोटा तालाब के समीप होटल छप्पन भोग में बुके देकर आत्मीय स्वागत किया एवं छोटे तालाब का इतिहास एवं छिंदवाड़ा के सौंदर्य की चर्चा की। रोटे सुखदेव सिंह घुम्मन ने कहा का छिंदवाड़ा शहर बहुत ही खुबसूरत शहर है। मै इंदौर जैसे शहर से आता हूं जहां स्वच्छता के मामले में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाया हुआ है किंतु छिंदवाड़ा की हरियाली देखते ही बनती हैं।

उन्होंने रोटरी क्लब छिंदवाड़ा को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आपके जिले के रोटरी क्लब प्रेसिडेंट ही छिंदवाड़ा के नगर निगम स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर है उनके नेतृत्व में रोटरी क्लब स्वच्छता की मिशाल पूरे 3040डिस्ट्रिक में पेश करेगी पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब के स्थाई प्रोजेक्ट की जानकारी आप लोगों ने दी है उससे प्रतीत होता है कि आप सभी बहुत नेक कार्य कर रहे है। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष विनोद तिवारी ने छिंदवाड़ा के रोटरी क्लब के सेवा भावी कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हे छिंदवाड़ा जिले को पर्यटन की दृष्टि से सबसे अच्छा जिला बताया उन्होंने कहा कि पातालकोट, तामिया देवगढ़, का किला, वह की बाबडीया गुदरदेव की पुरातत्व मूर्तिया,शिवलिंग, माचागोरा डेम, कुकड़ी खापा जलप्रपात सहित अनेकों स्थलों के होम स्टे का आनंद भी पर्यटक उठा रहे है। जो पूरे देश के नक्शे में अंकित हो रहा है। बड़ी संख्या में अब पर्यटक स्थल के भ्रमण के लिए आ रहे है ये हर्ष की बात है।