Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिन्दवाड़ा और चौरई में 11 लाख 60 हजार की राशि से होगा शेड का निर्माण

छिन्दवाड़ा और चौरई में 11 लाख 60 हजार की राशि से होगा शेड का निर्माण
छिंदवाड़ा
22-Aug-25
सांसद बंटी विवेक साहू ने किसानों की सुविधा के लिए वितरण केन्द्रों में दी शेड निर्माण की स्वीकृति

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने खाद्य वितरण केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं को देखते हुये छिन्दवाड़ा और चौरई के खाद्य वितरण केन्द्रों में अपनी सांसद निधि से शेड निर्माण के लिए 11 लाख 60 हजार की राशि स्वीकृत की है। दोनों स्थानों पर उक्त शेडों का निर्माण होने से यहा खाद्य एवं अन्य कामों से आने वाले किसानों को धूप और बारिश से राहत मिल सकेगी। 
उल्लेखनीय है कि खाद्य वितरण केन्द्रों में खाद्य लेने के लिए निरंतर पहुंच रहे किसानों और क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से खाद्य वितरण केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए शेड निर्माण की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुये सांसद श्री साहू ने तत्काल ही छिन्दवाड़ा में नोनिया करबल में आलू स्टोर के पास स्थित खाद्य वितरण केन्द्र में 5 लाख 80 हजार एवं चौरई में बस स्टैण्ड दाल मिल के पास स्थित खाद्य वितरण केन्द्र में 5 लाख 80 हजार की लागत से बनने वाले शेड निर्माण के लिए सांसद निधि से राशि स्वीकृत कर दी है। अब शीघ्र ही उक्त दोनों केन्द्रों में शेड निर्माण हो जाने से किसानों को गर्मी एवं बारिश के मौसम में राहत मिल सकेगी। 

विधित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासो से छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले में किसानों को नियमित और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। आगे भी निरंतर किसानों को खाद वितरित होती रहेगी। छिन्दवाड़ा और चौरई में किसानों की सुविधा के लिए शेड निर्माण के लिए राषि स्वीकृत किये जाने पर  पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, चौरई मंडल अध्यक्ष मदन राय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र ठाकुर और किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नेता संजय सक्सेना, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष पटेल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, दिनेशकांत मालवीय एवं किसान संगठनों के जनप्रतिनिधियों, भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
Share News On