Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

संत सेन जी महाराज की पुण्यतिथि पर किया भव्य आयोजन

संत सेन जी महाराज की पुण्यतिथि पर किया भव्य आयोजन
छिंदवाड़ा
22-Aug-25
छिंदवाड़ा

सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि नंदा जी महाराज जी की पुण्यतिथि सौसर स्थित मंगल भवन में महोत्सव के रूप में मनाई गई। सेन समाज संगठन के द्वारा 2 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें प्रभात फेरी श्री पालकी निकाली गई। सेन समाज सौसर संरक्षक संजय चावके व अध्यक्ष डी आर आनेराव ने बताया कि महाराज श्री की पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह कलश स्थापना के रुक्मणी भजन मंडल द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई कीर्तन के पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भारतीय सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंदेवार ने सेन जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए मंदिर निर्माण के लिए समाजिक बंधुआंे से अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की। साथ ही मध्यप्रदेश शासन की केश शिल्पी योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर के केश शिल्पी बंधुओं को मिले ऐसी शासन की मंशा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय राठी व समाजसेवी डा.खुलगे ने मंदिर निर्माण सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम में भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मध्यप्रदेश केश शिल्पी मंडल के पूर्व चेयरमैन स्व श्री नंदकिशोर वर्मा जी को स्वर्गवास (निधन) होने पर समाजिक बंधुओ द्वारा श्रंद्धाजलि दी गई। साथ समापन के अवसर पर भजन कीर्तन हरि पाठ हरि भक्त परायण सूर्यकांत शेंडे जी महाराज द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। पुण्यतिथि महोत्सव के समापन पर बड़ी संख्या में समाज के रवि राजनकर प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय सेन समाज,शरद खुलगे, प्रवीण वाटकर,रामभाऊ साखरकर, रविन्द्र रामटेके, गणेश चावके, प्रशांत ऐशनकर, मधुकर पारदी सहित बड़ी संख्या में समाजिक बंधु मातृशक्ति व बच्चे विशेष रूप से उपस्थित थे।
Share News On