राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में जिले ने 11 स्वर्ण, 3 रजत, 9 कांस्य पदक जीते
खेल
22-Aug-25
छिंदवाड़ा
अखिल भारतीय कराते महासंघ के द्वारा 33 वी राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोंजन 17 अगस्त से 19 अगस्त तक रायपुर-छत्तीसगढ़ में किया गया। जिसमें 20 राज्यों से लगभग 1500 से ज्यादा कराते खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला कराते प्रमुख राजेश मालवी ब्लैक बेल्ट 5वीं डिग्री ने बताया कि मध्यप्रदेश की टीम में छिंदवाड़ा जिले से 23 खिलाड़ियों को शामिल किया गया। मध्यप्रदेश टीम में 97 खिलाड़ी शामिल थे। छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों ने काता एवं फाईट के इवेंट में 11 स्वर्ण, 3 रजत, 9 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश एवं जिले को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक तालिका में मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा जिसे ऑल ओवर चौंपियनशिप का खिताब दिया गया।

इन खिलाड़ियाों ने जीते पदक
स्वर्ण पदक विजेता परमवीर सिंह रावत 2 स्वर्ण पदक ,अंबर डेहरिया 2 स्वर्ण पदक, स्वाति गिरिया 2 स्वर्ण पदक ,साक्षी 1 स्वर्ण पदक,देवांसी मालवी 1 स्वर्ण पदक ,भावना पांडे 1 स्वर्ण पदक, गीतांजलि कुमारी 2 स्वर्ण पदक , आरव व्यास 1 रजत पदक, उदय धूमाल 1 रजत पदक ,सौम्या सोनी 1 रजत पदक ,निधि बारसकर 2 कांस्य पदक ,अवनी ठाकरे 1 कांस्य पदक,साक्षी गिरिया 1 कांस्य पदक,अमय सक्सेना 2 कांस्य पदक ,शौर्य सक्सेना 1 कांस्य पदक, अनय शर्मा 1 कांस्य पदक देवांसी मालवी 1 कांस्य पदक खिलाड़ियों ने प्राप्त किया।
राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने पर डायनेमिक कराते एसोसिएशन छिंदवाड़ा के पदाधिकारी संरक्षक सुरेशचंद सालोटकर, अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, उपाध्यक्ष श्रैय जैन, नंदकिशोर पराडकर, सचिव वीरेंद्र, सुनीता मालवी, एवं पलकगण ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की।