Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

समय पर काम नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

समय पर काम नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश
छिंदवाड़ा
21-Aug-25
विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

छिन्दवाडा 

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, एम.पी. रोड डेव्लपमेण्ट कार्पाेरेशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि के अधिकारियों से प्रगतिरत एवं नवीन स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में और पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न हों।
कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिन कार्यों में विलंब हो रहा है, उन्हें प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो ठेकेदार समय पर कार्य पूर्ण करने में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में पेंच व्यपवर्तन परियोजना पुनर्वास के अंतर्गत निर्माण कार्यों में देरी पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत छिंदवाड़ा खंड में निर्माणाधीन कार्यों की गति बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को रेस्टोरेशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी कहा कि जिला अस्पताल परिसर में बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य को शीघ्र गति दी जाए, ताकि आमजन को समय पर अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Share News On