Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस कोर्स का हुआ समापन

आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस कोर्स का हुआ समापन
छिंदवाड़ा
22-Aug-25
छिंदवाड़ा

श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस कोर्स का 22 अगस्त दिन शुक्रवार को पूजा लॉन में सफलतापूर्वक समापन हुआ। छिंदवाड़ा जिले कोऑर्डिनेटर श्रीमती श्वेता चड्ढा ने बताया कि इस प्रोग्राम में श्री श्री रविशंकर द्वारा निर्देशित जीवन जीने की कला, सुदर्शन क्रिया, ध्यान और जीवन जीने के ज्ञान के टिप्स सिखाए जाते हैं। इस कोर्स को करने के बाद जीवन में आध्यात्कि शांति का अनुभव होता है और खुशियों का संचार जीवन की ऊर्जा में वृद्धि करता है। श्रीमती चड्ढा ने बताया कि  इस हैप्पीनेस कोर्स के माध्यम से लोगों को जीवन में सकारात्मकता और खुशी को बढ़ाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कौशल और ज्ञान प्रदान किया गया। संस्था द्वारा समय-समय पर इसका आयोजन किया जाता है। जो भी व्यक्ति इस कोर्स को करना चाहते हैं वे हमारी संस्था में संपर्क कर सकते हैं।

Share News On